Home डेली न्यूज़ भैंस व्यापारियों ने हिन्दू संगठन पर लगाए लूट-पाट के आरोप


भैंस व्यापारियों ने हिन्दू संगठन पर लगाए लूट-पाट के आरोप

34
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। दमोह जिले के भैंस व्यापारियों ने शुक्रवार को छतरपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर हिंदू संगठन से जुड़े कुछ लोगों पर गाड़ी रोककर मारपीट करने, मवेशी और पैसे छीनने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। आवेदन देने आए लोगों का कहना है कि यह सिलसिला पिछले करीब तीन महीनों से चल रहा है और कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
आवेदन देने आए दमोह निवासी गुड्डा पुत्र रज्जाक खां और सलीम उर्फ छोटू पुत्र रहीस कुरैशी ने बताया कि छतरपुर जिले केक बकस्वाहा में हिंदू संगठन से जुड़े आकाश, छोटू, ढावा वाले राजा मुंशी सहित 10 से 15 लोगों ने दो दिन पहले रात के समय उनकी गाड़ी रोकी, लाठियों और बेसबॉल बल्लों से मारपीट की तथा दो मवेशी और 14 हजार 700 रुपये छीन लिए। सलीम कुरैशी के मुताबिक वह अपनी भैंसों को महोबा ले जा रहे थे इसी दौरान आरोपियों ने बकस्वाहा के समीप उन पर हमला किया। सलीम का यह भी आरोप है कि मारपीट और लूट-पाट करने के बाद आरोपियों ने पुलिस से शिकायत करने पर गोली मारने की धमकी भी दी थी। आवेदकों के मुताबिक बक्सवाहा थाना में उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। उन्होंने बड़ामलहरा एसडीएम और सागर आईजी को भी आवेदन दिए हैं। सागर आईजी ने उनसे छतरपुर में शिकायत करने को कहा, जिसके बाद वे आज छतरपुर आए हैं। आवेदकों के साथ आए एक अन्य भैंस व्यापारी मोहम्मद अफरोज कुरैशी ने कहा कि आरोपी पिछले तीन महीनों से उन्हें प्रताडि़त कर रहे हैं। आरोपी रात-रात भर घूमकर गाडिय़ां लूटते हैं, अभी तक करीब एक दर्जन गाडिय़ां लूट चुके हैं। आरोपियों द्वारा की गई मारपीट के सबूत के तौर पर उनके पास मेडिकल रिपोर्ट है। सभी आवेदकों ने मामले की जांच और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here