Home डेली न्यूज़ भालू के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल

भालू के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल

43
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। किशनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चपनर में आज सुबह भालू के हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान प्रीतम राजगोंड (30) पिता झलकन गौड़ निवासी ग्राम चपनर के रूप में हुई है।
घायल के परिजनों के अनुसार, प्रीतम सुबह करीब 8 बजे अपने खेत पर गाय ढूंढने गया था। गाय को तलाशते हुए जब वह खेत की ओर पहुंचा, तभी सुबह करीब 9 बजे भालू ने उसे अकेला पाकर हमला कर दिया।
हमले में युवक के हाथ, पैर और नाक पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल निजी वाहन से किशनगढ़ अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल छतरपुर रेफर कर दिया। 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसे ड्रामा वार्ड में भर्ती कर उपचार जारी है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here