Home डेली न्यूज़ टीकमगढ़ के कुंडेश्वर धाम से टू-व्हीलर यात्रा पर मां वैष्णो देवी के...

टीकमगढ़ के कुंडेश्वर धाम से टू-व्हीलर यात्रा पर मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए निकले श्रद्धालु

250
0
Jeevan Ayurveda

टीकमगढ़। धार्मिक आस्था और भक्ति भाव से ओत-प्रोत टीकमगढ़ जिले के श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को मां वैष्णो देवी धाम की यात्रा के लिए प्रस्थान किया। कुंडेश्वर धाम से टू-व्हीलर पर यात्रा की शुरुआत करते हुए श्रद्धालुओं ने कुंडेश्वर भगवान महादेव का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया। इस धार्मिक यात्रा पर जाने वालों में सुरेंद्र कुमार प्रजापति (बब्लू वर्मा), अरविंद प्रजापति, वंशी प्रजापति, बृजेश प्रजापति, मनोहर प्रजापति, बल्लू प्रजापति, महेश प्रजापति, राहुल प्रजापति, सीताराम प्रजापति एवं कैलाश प्रजापति शामिल हैं।
यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं ने बताया कि मां वैष्णो देवी के दर्शन कर सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करेंगे। पूरे नगर एवं क्षेत्रवासियों ने यात्रियों को शुभकामनाएं दीं और मंगलमय यात्रा की प्रार्थना की।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here