Home डेली न्यूज़ छतरपुर से गया निवासी युवक लापता, परिवार परेशान

छतरपुर से गया निवासी युवक लापता, परिवार परेशान

30
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिला गया (बिहार) के थाना डेल्हा निवासी रवि कुमार बीती 26 जुलाई को छतरपुर बस स्टैंड से अचानक लापता हो गया। परिजनों के मुताबिक वह अपने पूरे परिवार के साथ बस स्टैंड पर मौजूद था और घर जाने की तैयारी में था, तभी अचानक गायब हो गया।
परिवार के लोगों ने इसकी शिकायत सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बस स्टैंड पर लगे सीसीटीवी कैमरे में युवक दिखाई दिया है, जिसके आधार पर पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। परिवारजन युवक की सुरक्षित वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here