अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या
नोट: इस समाचार के साथ फोटो 04 लगाएं।
छतरपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया गया है कि सोमवार की सुबह करीब साढ़े 9 बजे शहर की डिपो कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय प्रसन्नजीत पुत्र स्वर्गीय पूर्णिमा शर्मा ने अपने घर के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद मोहल्ले के लोग, रिश्तेदारों और सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, जिसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा, साथ ही मामले की विवेचना भी शुरु की गई है।









