Home डेली न्यूज़ सड़क और नाली की समस्या को लेकर सड़क पर उतरे लोग


सड़क और नाली की समस्या को लेकर सड़क पर उतरे लोग

53
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर की बुद्ध विहार कॉलोनी के लोगों ने खराब रास्ते और नाली की समस्या को लेकर शनिवार की सुबह आक्रोश जताते हुए सागर-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक वे कई बार नगर पालिका और जनप्रतिनिधियों को शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत महोबा रोड पर आरटीआई ऑफिस के पास बुद्ध विहार कॉलोनी के लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम कर दिया। कॉलोनीवासियों का कहना है कि केंद्रीय विद्यालय के पास से बुद्ध विहार कॉलोनी और फल मंडी की ओर जाने वाला रास्ता पूरी तरह बदहाल है, जिससे आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है। नालियों की खराब स्थिति के कारण जलभराव और गंदगी की समस्या भी बनी हुई है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार नगर पालिका और स्थानीय नेताओं को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन हर बार केवल आश्वासन देकर लौटाया गया। कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे तंग आकर उन्होंने सड़क पर बैठकर हाईवे जाम किया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here