Home डेली न्यूज़ बच्चों के साथ किया मध्याह्न भोजन


बच्चों के साथ किया मध्याह्न भोजन

37
0
Jeevan Ayurveda

कार्यक्रम के उपरांत कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने सटई रोड पर स्थित ग्राम पड़रिया शा. हायर सेकेण्डरी स्कूल में बच्चों के साथ दौना पत्तल में मध्याह्न भोजन किया एवं उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर विधायक ललिता यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विद्या अग्निहोत्री, एसपी अगम जैन, जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार, डीईओ आर.पी. प्रजापति सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
चंदला में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
चंदला नगर परिषद प्रांगण में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर परिषद अध्यक्ष शोभा खटीक ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम शुरू किया। स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए सभी से आपसी सौहार्द और प्रेम बनाए रखने की अपील की गई। कार्यक्रम में नगर परिषद कर्मचारी, सभी वार्डों के पार्षद, गणमान्य नागरिक, चंदला थाना प्रभारी उदयवीर सिंह तोमर और बछौन चौकी प्रभारी सुरेंद्र मरकाम मौजूद रहे। समारोह में तिरंगे को सलामी देकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here