Home डेली न्यूज़ युवक के पेट से प्लास्टिक की बोतल निकालने में जिला अस्पताल की...

युवक के पेट से प्लास्टिक की बोतल निकालने में जिला अस्पताल की टीम सफल

35
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिला अस्पताल में बुधवार को एक अजीबोगरीब मामला सामने आया, जिसमें नौगांव थाना क्षेत्र के एक युवक के पेट से डॉक्टरों की टीम ने प्लास्टिक की बोतल सफलतापूर्वक बाहर निकाली। बताया गया कि यह बोतल चार दिन पहले युवक के मलद्वार से होकर पेट में पहुंच गई थी।
युवक ने डॉक्टरों को बताया कि वह मलद्वार के कीड़ों को साफ करने के लिए दवा का उपयोग कर रहा था, इसी दौरान बोतल अंदर चली गई। जिला अस्पताल की डॉक्टर टीम ने ऑपरेशन कर पेट में चीरा लगाकर बोतल को बाहर निकाला।
इस टीम में डॉ. मनोज चौधरी, डॉ. आशीष शुक्ला, डॉ. नंदकिशोर जाटव, विनीत पटैरिया, नर्सिंग स्टाफ में आराधना चतुर्वेदी, डॉ. सृष्टि श्रीवास और सिस्टर गौरी शामिल रहीं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, अब तक यहां डॉक्टरों की टीम मरीजों के पेट से एक लौकी और दो प्लास्टिक की बोतलें निकाल चुकी है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here