Home डेली न्यूज़ रक्षाबंधन पर नगर परिषद ने लिया एक हजार पौधे लगाने का संकल्प

रक्षाबंधन पर नगर परिषद ने लिया एक हजार पौधे लगाने का संकल्प

41
0
Jeevan Ayurveda

हरपालपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर हरपालपुर नगर परिषद ने भाई-बहन के प्रेम को प्रकृति से जोड़ते हुए पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल शुरू की है। दरअसल निकाय ने एक पौधा बहन के नाम अभियान शुरु करते हुए एक हजार पौधे लगाने का संकल्प लिया है, जिसमें नागरिकों और सामाजिक संस्थाओं से भी शामिल होने का आह्वान किया गया।
नगर परिषद अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने बताया कि आज रक्षाबंधन पर समस्त नागरिक अपनी बहनों के नाम पर पौधे रोपेंगे, ताकि भाई-बहन का अटूट रिश्ता पर्यावरण संरक्षण के साथ जुड़ सके। इस दौरान सामाजिक संस्थाओं और बच्चों से अपील की गई कि वे इस कार्यक्रम में हिस्सा लें और पौधों की देखभाल अपनी बहन की तरह जिम्मेदारी से करें। नगर परिषद ने संकल्प लिया कि इन पौधों को हरे-भरे वृक्षों में बदलकर पर्यावरण को मजबूत किया जाएगा। श्री अग्रवाल ने कहा कि यह पहल न केवल प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाएगी, बल्कि भविष्य की पीढिय़ों के लिए हरियाली का तोहफा भी देगी। मुख्य नगरपालिका अधिकारी शैलेंद्र सिंह चौहान, उपयंत्री गगन सूर्यवंशी ने अभियान से जुडऩे की अपील नगरवासियों से की है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here