Home डेली न्यूज़ तीन दिन से लापता है मानसिक बीमार और दिव्यांग बच्ची

तीन दिन से लापता है मानसिक बीमार और दिव्यांग बच्ची

44
0
Jeevan Ayurveda

शहर के संकट मोचन इलाके में रहने वाली एक मानसिक बीमार और दिव्यांग बच्ची पिछले तीन दिनों से लापता है, जिसके चलते उसके माता-पिता बेहद परेशान हैं। माता-पिता का कहना है कि पुलिस उनकी बेटी को ढूंढऩे में मदद नहीं कर रही है। शुक्रवार को एसपी ऑफिस में आवेदन देकर माता-पिता ने मदद की गुहार लगाई।
संकट मोचन निवासी निहाल खान ने बताया कि उनकी बेटी, मानसिक बीमार होने के साथ-साथ दिव्यांग भी है। गत 6 अगस्त को वह घर से अचानक लापता हो गई। परिजनों ने बताया कि बच्ची अकेले कहीं नहीं जाती थी, जिसके चलते उन्हें संदेह है कि किसी ने उसका अपहरण किया है। निहाल खान और उनकी पत्नी ने लगातार तीन दिन से लगातार बेटी की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला। निहाल ने बताया कि उसने सिविल लाइन पुलिस से शिकायत की थी लेकिन पुलिस सहयोग नहीं कर रही है। माता-पिता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर रोते हुए आवेदन दिया और बच्ची की तलाश के लिए तत्काल कार्रवाई की गुहार लगाई।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here