Home डेली न्यूज़ मतंगेश्वर मंदिर पहुंची पूर्व विधायक की पदयात्रा

मतंगेश्वर मंदिर पहुंची पूर्व विधायक की पदयात्रा

37
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक नीरज दीक्षित द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन माह के दौरान पदयात्रा का आयोजन किया जो, सोमवार को मतंगेश्वर मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस धार्मिक यात्रा में सैकड़ों महिलाएं, पुरुष और युवा शामिल हुए, जिन्होंने क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
पूर्व विधायक नीरज दीक्षित ने बताया कि शनिवार को ग्राम उर्दमऊ से शुरू हुई यात्रा सोमवार को खजुराहो के मतंगेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के साथ संपन्न हुई। इस 84 किलोमीटर की पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा शामिल हुए। नीरज दीक्षित ने कहा कि पिछले कई वर्षों से वे क्षेत्र की अमन-शांति के लिए यह कांवड़ यात्रा आयोजित करते आ रहे हैं, और इस बार भी सैकड़ों भक्तों का साथ मिला। यात्रा में उनकी पत्नी शिल्पी दीक्षित ने भी यात्रा में हिस्सा लिया और कहा कि माताएं, बहनें और बेटियां उनके परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here