छतरपुर। शहर की सभी प्रमुख सड़कों पर इन दिनों मवेशियों का जमावड़ा हादसों का कारण बना हुआ है। शहर के जवाहर रोड, सागर रोड, पन्ना रोड, नौगांव रोड, महोबा रोड और छत्रसाल चौराहे के आसपास मवेशी सड़कों पर बैठे रहते हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है।
स्थानीय लोगों और वाहन चालकों के मुताबिक इन मवेशियों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। हाल ही में महोबा, झांसी और सागर रोड पर एक ट्रक ने तीन गायों को कुचल दिया था। इसी तरह बमीठा-झांसी नेशनल हाईवे पर एक अन्य घटना में तेज रफ्तार ट्रक ने चार गायों से टकराया था। आरोप है कि नगर पालिका द्वारा मवेशियों को सड़कों से हटाने या गौशालाओं में शिफ्ट करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। गौसेवकों सहित अन्य लोगों ने मवेशियों को गौशालाओं में भेजने की मांग की है। हालांकि कलेक्टर द्वारा पहले ही गौशालाओं की सूची उपलब्ध कराने और मवे?शियों को सड़क से हटाने के निर्देश अमले को ?दिए जा चुके हैं, लेकिन फिलहाल स्थिति में सुधार नहीं है।









