Home डेली न्यूज़ विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण


विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण

45
0
Jeevan Ayurveda

ो। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर खजुराहो के ऐतिहासिक दूल्हादेव मंदिर प्रांगण में परिवर्तन एनजीओ ने वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। यह आयोजन सांसद वी.डी. शर्मा के आह्वान, मतंगेश्वर सेवा समिति और दद्दाजी इंटरनेशनल कल्चर सेंटर के पं. सुधीर शर्मा के निर्देशन तथा नगर परिषद अध्यक्ष अरुण अवस्थी के सहयोग से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत आयुरग्राम में 108 पौधों के रोपण से हुई, जिसके बाद चौड़ाखेरे, प्रेमसागर तालाब के काली माता मंदिर, और मतंगेश्वर मंदिर प्रांगण में भी वृक्षारोपण किया गया। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस का उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों का सतत उपयोग, जैव विविधता संरक्षण, और पारिस्थितिक संतुलन के प्रति जागरूकता फैलाना है। इस अभियान ने जनसहभागिता के साथ इस सोच को साकार किया। परिवर्तन एनजीओ के राकेश राजोरिया, रविंद्र पाठक, अभिजीत ओस्माण्ड, कृष्णा प्रसाद (केरल), राज रैकवार, सोनू रजक, और लक्ष्मण कुशवाहा ने सक्रिय भागीदारी निभाई। ग्रीन आर्मी के देवेंद्र चतुर्वेदी, होटल एसोसिएशन के अविनाश तिवारी, और एसआईएस के अखिलेश शुक्ला ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह अभियान खजुराहो में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सशक्त कदम साबित हुआ, और भविष्य में भी इसे जारी रखने का संकल्प लिया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here