Home डेली न्यूज़ चौबे तिराहा के ट्रैफिक सिग्नल चालू


चौबे तिराहा के ट्रैफिक सिग्नल चालू

55
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। पिछले काफी समय से बंद पड़े शहर के ट्रैफिक सिग्नलों की खबरें प्रकाशित किए जाने के बाद जिम्मेदारों ने मामले को संज्ञान में लेकर इन्हें शुरु कराने की कवायद शुरु कर दी है। चौबे तिराहा के सिग्नल चालू हो चुके हैं लेकिन छत्रसाल चौक और पन्ना नाका के सिग्नल अब भी बंद हैं।
बताया गया है कि सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा का विषय बने बंद ट्रैफिक सिग्नलों के मामले को कलेक्टर पार्थ जैसवाल और पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने गंभीरता से लिया। उनके निर्देश पर नगर पालिका सीएमओ और ट्रैफिक प्रभारी ने चौबे तिराहा के सिग्नल को चालू कर दिया है। वहीं छत्रसाल चौक और पन्ना नाका तिराहा के सिग्नल अभी भी बंद पड़े हैं, जिससे यातायात व्यवस्था में दिक्कतें बनी हुई हैं। इसके साथ ही, चौराहों पर आवारा पशुओं की मौजूदगी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। इन पशुओं को हटाने के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं होने से हादसों का अंदेशा बना रहता है। प्रशासन से मांग की जा रही है कि सिग्नल चालू करने के साथ-साथ पशु नियंत्रण के लिए भी प्रभावी उपाय किए जाएं, जैसे गौशालाओं में स्थानांतरण या बाड़ लगाने की व्यवस्था। नागरिकों ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से यह भी अनुरोध किया है कि छत्रसाल चौक और पन्ना नाका के सिग्नल जल्द चालू किए जाएं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here