Home डेली न्यूज़ संकट मोचन मंदिर में हरियाली तीज पर दिखा भक्ति का रंग


संकट मोचन मंदिर में हरियाली तीज पर दिखा भक्ति का रंग

30
0
Jeevan Ayurveda

। श्रावण मास की हरियाली तीज के पावन अवसर पर शहर के संकट मोचन मंदिर में भक्ति का अनूठा रंग देखने को मिला। दरअसल यहां भक्तों ने लड्डू गोपाल और राधा-कृष्ण को पालने में बिठाकर झूला झुलाया और पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर पूजा-अर्चना की, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया।
महिलाओं ने उत्साह के साथ राधा-कृष्ण को झूले पर सजाया और भक्ति भाव से उन्हें झुलाया। इसके साथ ही पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर विधि-विधान से पूजा की गई। महिलाओं ने बताया कि सावन के पवित्र महीने में वे पति की लंबी आयु और दांपत्य जीवन की सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं और 16 श्रृंगार करती हैं। उन्होंने भगवान शिव-पार्वती की अमर जोड़ी का उदाहरण देते हुए कामना की कि उनका वैवाहिक जीवन भी प्रेम और आशीर्वाद से परिपूर्ण रहे। भक्तों ने सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना के साथ यह धार्मिक आयोजन किया। मंदिर में मौजूद भक्तों ने भजनों और पूजा के माध्यम से भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया, जिससे पूरा वातावरण भक्ति और उल्लास से भर गया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here