Home डेली न्यूज़ होटल और ढाबों में पुलिस ने की सघन चेकिंग

होटल और ढाबों में पुलिस ने की सघन चेकिंग

31
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। पुलिस ने जिले में अवैध गतिविधियों की रोकथाम और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए होटल और ढाबों में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान विस्तृत जानकारी एकत्र कर रजिस्टर में प्रविष्टि की गई, ताकि आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके। अभियान में पुलिस ने ढाबों और होटलों का नाम, संचालक का विवरण, पता, मोबाइल नंबर, वैध लाइसेंस की उपलब्धता, कर्मचारियों की संख्या, उनके नाम-पते और पुलिस सत्यापन की स्थिति की जांच की। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों की कार्यक्षमता और रिकॉर्डिंग का सुरक्षित संग्रहण भी चेका गया। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों, शराब, गांजा, नशीले पदार्थों, जुआ या अन्य आपराधिक गतिविधियों की मौजूदगी की भी पड़ताल की। सभी जानकारी थानों के रोजनामचे, निर्धारित रजिस्टर और बीट पुस्तिका में विधिवत दर्ज की गई।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here