Home डेली न्यूज़ इनामी स्थाई वारंटी अवैध हथियार के साथ पकड़ा



इनामी स्थाई वारंटी अवैध हथियार के साथ पकड़ा

34
0
Jeevan Ayurveda

पिपट थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी पांच साल पुराने चोरी के मामले में फरार स्थाई वारंटी था और कई आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है। बताया गया है कि पिपट पुलिस को दोपहर खंदा पुलिया के पास संदिग्ध की सूचना मिली। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर छोटू पुत्र चतरे साहू निवासी ग्राम पिपट को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से एक धारदार लोहे की छुरी बरामद हुई। छोटू साहू के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। वह निगरानी बदमाश है और विभिन्न थानों में लूट, चोरी, अवैध हथियार और मारपीट जैसे आधा दर्जन अपराधों में संलिप्त है। इसके अलावा, थाना कोतवाली के 5 वर्ष पुराने चोरी के प्रकरण में वह 2000 का इनामी स्थाई वारंटी था। छोटू साहू को न्यायालय में पेश किया गया है, और हथियारों के स्रोत की जांच जारी है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here