Home डेली न्यूज़ विश्व सिर और गर्दन कैंसर जागरूकता दिवस पर लगा शिविर


विश्व सिर और गर्दन कैंसर जागरूकता दिवस पर लगा शिविर

27
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। विश्व सिर और गर्दन कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर रविवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने जिला अस्पताल में जागरूकता शिविर का आयोजन किया। शिविर में लोगों को कैंसर के बारे में जानकारी दी गई और पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण भी किया गया।
शिविर में सिर और गर्दन के कैंसर के लक्षण, रोकथाम और उपचार के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। डॉ. गायत्री नामदेव, डॉ. श्वेता गर्ग और डॉ. मनोज चौधरी ने 20 मरीजों का परीक्षण किया और उन्हें उचित सलाह दी। विशेषज्ञों ने बताया कि तंबाकू, शराब, और कुछ वायरस जैसे एचपीवी के कारण सिर और गर्दन का कैंसर होने का खतरा बढ़ता है और शुरुआती जांच से इसकी रोकथाम संभव है। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पौधरोपण भी किया गया, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने हिस्सा लिया। आईएमए ने भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प दोहराया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here