
सीएमओ, जनपद सीईओ एवं पीडी एनएचएआई सड़क से आवारा पशुओं को गौशालाओं में शिफ्ट कराएं: कलेक्टर
सर्वे कार्य जल्द पूरा कर बारिश से हुई हानि का मुआवजा वितरण शुरु करने के निर्देश
कलेक्टर ने लक्ष्यानुसार विभागों को पौधरोपण कराने के निर्देश दिए
सीएम हेल्पलाइन को प्रमुखता से संतुष्टि पूर्वक बंद कराने के निर्देश
कलेक्टर की अध्यक्षता में टीएल बैठक संपन्न
कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में सोमवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में टीएल बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार, एडीएम मिलिंद नागदेवे, सहायक कलेक्टर आशीष पाटिल, संयुक्त कलेक्टर बलवीर रमन, डिप्टी कलेक्टर विशा माधवानी, एसडीएम, जनपदों के सीईओ, निकायों के सीएमओ सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री जैसवाल ने बाढ़ से हुई जनहानि, क्षतिग्रस्त मकानों, पशु हानि, फसलों आदि के सर्वे कार्य की समीक्षा करते हुए एसडीएम को जल्द से जल्द सर्वे कराकर मुआवजा वितरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने हिट एंड रन प्रकरणों में शीघ्र खातमा रिपोर्ट लगवाकर भेजने के निर्देश दिए ताकि उनकी राशि स्वीकृत हो सके।
जीर्णशीर्ण शासकीय भवनों को शीघ्र ध्वस्त करने के निर्देश
कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी द्वारा स्वीकृति उपरांत शीघ्र ही शासकीय जीर्णशीर्ण भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के लिए भी निर्देशित किया। उन्होंने नपा सीएमओ एवं जपं सीईओ को भी निर्देशित किया कि आवारा पशुओं को गौशालाओं में शिफ्ट कराएं। पीडी एनएचएआई को भी हाइवे के पशुओं को शिफ्ट कराने लिए निर्देशित किया गया।
सीएम हेल्पलाइन बंद नही कराने एवं नॉन अटेंड रहने पर कई अधिकारियों को शॉकोज एवं वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश
कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की 50 दिवस से अधिक की लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए शिकायतें बंद नहीं कराने पर पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक विभाग की प्रतिनिधि के एक वेतन वृद्धि रोकने, ईई डब्ल्यूआरडी को शोकॉज, श्रम निरीक्षक और सीईओ बड़ामलहरा को शोकॉज जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की लंबित शिकायतों में नाराजगी वक्त की और सीएमएचओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए।
कलेक्टर ने राजस्व विभाग की सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों में गौरिहार एवं छतरपुर ग्रामीण तहसीलदार को शोकॉज जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही सीएम हेल्पलाइन की चंदला में शिकायतें नॉट अटेंड करने पर चंदला एल 1 लेवल के ऑपरेटर का वेतन काटने और तहसीलदार को शोकॉज जारी करने के निर्देश दिए। नगरीय निकायों की सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों में बक्सवाहा सीएमओ एवं महाराजपुर सीएमओ की एक एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही कलेक्टर ने ईई एमपीयूडीसी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। वित्त विभाग की सीएम हेल्पलाइन की 54 शिकायतें नोट अटेंड होने पर एलडीएम को नोटिस जारी करने और पशुपालन विभाग की 12 शिकायतें नोट अटेंड होने पर 1 वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए गए।
अभियान में लगाए गए पौधों का पटवारियों से सत्यापन कराने के निर्देश
कलेक्टर ने वृक्षारोपण महाहरित अभियान एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सभी विभागों को वृहद रूप पौधरोपण कराए जाने के निर्देश दिए। जिसमें एसडीएम को महिला बाल विकास विभाग द्वारा लगाए गए पौधों का पटवारियों से सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए।
साथ ही कलेक्टर ने सभी विभागों को पौधारोपण में और अधिक गति के साथ पौधरोपण कराने के निर्देश दिए और कहा कि वायु दूत ऐप पर पंजीयन कराएं। बैठक में अनुपस्थित रहने पर बेयर हाउसिंग और सीटीडी के अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
भू अर्जन में ड्राइव चलाकर भुगतान प्रगति बढ़ाएं
कलेक्टर ने सागर कबरई परियोजना में भू अर्जन अंतर्गत एक हफ्ते ड्राइव चलाकर छतरपुर एसडीएम को विशेष रूप से अंश निर्धारण करने और शीघ्र भुगतान प्रगति के निर्देश दिए। साथ ही पीडी एनएचएआई एवं एसडीएम को निर्देशित किया कि पटवारियों के साथ बैठक कर भुगतान की कार्यवाही में प्रगति बढ़ाएं।









