Home डेली न्यूज़ ट्यूशन पढऩे गए बच्चे का पानी की टंकी में मिला शव

ट्यूशन पढऩे गए बच्चे का पानी की टंकी में मिला शव

53
0
Jeevan Ayurveda

। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के देरी रोड पर शिव नगर कॉलोनी में बीती शाम एक 6 वर्षीय बच्चे की घर के बाहर बनी पानी की टंकी में डूबने से मौत हो गई। बच्चा ट्यूशन पढऩे के लिए घर से निकला था लेकिन जब वापिस नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई, जिसके बाद पानी की टंकी में उसका शव मिला। परिजन उसे अस्पताल ले गए थे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक हिमांशु विश्वकर्मा उम्र 6 वर्ष के पिता राममिलन ने बताया कि उनका पुत्र कक्षा एक में पढ़ता था। शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे वह मोहल्ले के ही एक शिक्षक के घर ट्यूशन पढऩे के लिए गया था। साढ़े 5 बजे तक जब घर वापिस नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। घर के बाहर बनी पानी की टंकी के पास उसका स्कूल बैग मिला। टंकी में डंडे से तलाश करने पर बच्चे की चप्पल ऊपर आई जिसके बाद पानी के अंदर से उसका शव मिला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here