Home डेली न्यूज़ दर्जनों किसानों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, मूसलाधार बारिश से फसलें हुईं...

दर्जनों किसानों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, मूसलाधार बारिश से फसलें हुईं बर्बाद

36
0
Jeevan Ayurveda

सटई। हाल ही में हुई मूसलाधार बारिश ने क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है। इससे सटई नगर के वार्ड क्रमांक 12, 13 और 14 सहित आसपास के क्षेत्रों में किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं। इसको लेकर सोमवार को दर्जनों किसान तहसील कार्यालय पहुंचे और तहसीलदार इंद्र कुमार गौतम को एक ज्ञापन सौंपा।
किसानों ने बताया कि बीते दो दिनों की बारिश से खेतों में चारों ओर पानी भर गया है, जिससे सोयाबीन, तिल, उड़द सहित अन्य फसलें पूरी तरह चौपट हो गई हैं। जगदम्बा पटैल ने कहा कि लगभग सभी किसानों की लाखों रुपये की फसलें नष्ट हो गई हैं। खेतों में केवल पानी ही पानी भरा है, जिससे आगे की बुवाई पर भी संकट मंडरा रहा है। वहीं सुखलाल पटैल ने बताया कि उनके खेत की फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि खेतों का शीघ्र सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को राहत राशि दी जाए, ताकि उन्हें कुछ आर्थिक सहारा मिल सके।
ज्ञापन प्राप्त करने के बाद तहसीलदार इंद्र कुमार गौतम ने कहा, आज किसानों द्वारा दिए गए ज्ञापन में फसलों की पूरी तरह बर्बादी की जानकारी दी गई है। एक टीम गठित कर सर्वे कराया जाएगा और शासन की मंशा के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here