Home डेली न्यूज़ गुरु पूर्णिमा पर बुंदेलखंड के ब्रह्मलीन संतों को किया याद


गुरु पूर्णिमा पर बुंदेलखंड के ब्रह्मलीन संतों को किया याद

37
0
Jeevan Ayurveda



खजुराहो। गुरुवार को फ्रांस और इटली में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुंदेलखंड के ब्रह्मलीन संतों को श्रद्धांजलि देने के लिए विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। दद्दाजी कल्चर सेंटर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में गुरु के प्रति सम्मान और आभार प्रकट किया गया, जिसमें स्थानीय और भारतीय समुदाय ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
फ्रांस के अरियाज राज्य के वेंतनाक (तुलुस) और इटली के पोर्तोसांता मार्गारीटा (वेनिस) में दद्दाजी जी कल्चर सेंटर ने बुंदेलखंड के ब्रह्मलीन संतों श्री मतंग ऋषि, सन्यासी बाबा, ब्रह्म बाबा, नारायण महाराज, प्रेमगिरी महाराज, दद्दाजी, श्री मतंग धूना (झाड़ू वाले बाबा), विद्यासागर महाराज, और रजनीश (ओशो) को याद किया। साथ ही, बागेश्वर धाम और मन्नत महाराज का आशीर्वाद लिया गया। इटली के संत पादरे पियु और फ्रांस की लूद की मरियम माता को भी श्रद्धांजलि दी गई। मतंगेश्वर सेवा समिति खजुराहो के पंडित सुधीर शर्मा ने संगोष्ठी में कहा कि गुरु पूर्णिमा का अर्थ है गुरु + पूर्ण + माँ, यानी माँ पहली पूर्ण गुरु है और गुरु पूर्ण माँ के समान है। उन्होंने अपनी ब्रह्मलीन माँ श्रीमती पुष्पा शर्मा (बड़ी बहिन जी) को याद करते हुए बताया कि उनकी शिक्षा और सेवा के मार्ग पर परिवर्तन एनजीओ देश-विदेश में कार्य कर रहा है। शर्मा ने कहा कि गुरु ब्रह्मा, विष्णु और महेश के समान हैं, जो शास्त्रों का ज्ञान और मोक्ष का मार्ग दिखाते हैं। दद्दाजी की विशेष पूजा-अर्चना सुरेंद्र गुप्ता, अंजली गुप्ता, माधुरी गुप्ता, पास्कल और अन्य भक्तों ने की। कार्यक्रम में पेरिस के भारतीय दूतावास और तुलुस के स्थानीय प्रशासन का सहयोग रहा। भजन-कीर्तन के बाद प्रसाद वितरण हुआ। यह नौ दिवसीय कार्यक्रम बेल्जियम, स्पेन और चेक गणराज्य में भी मनाया जाएगा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here