
टीकमगढ़। शहर के मध्य अधिकांश पोस्ट आफिस शहर के बाहर चले जाने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के बुजुर्ग एवं गरीब परिवार के लोगों को डाक संबन्धी कामकाज को लेकर ंसमय और पैसा दोनों बबार्द करना पड़ता है। अब ले-देकर एक पोस्ट आफिस शहरवासियों के लिए सहारा बना हुआ है, तो उसे भी हेड आफिस में जोडऩे की तैयारी की जा रही है। जिससे हजारों खातेदारों सहित शहरवासियों की चिंता बढ़ती जा रही है। लोगों ने इस संबन्ध में अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए जिला प्रशासन सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के दरवाजों पर दस्तक दी है। कहा जा रहा है कि क्षेत्रीय सांसद डां वीरेन्द्र कुमार केन्द्रीय मंत्री एवं स्थानीय विधायक यादवेन्द्र सिंह सहित अनेक समाजसेवियों ने ंपुरानी टेहरी पोस्ट आफिस को यथावत रखे जाने पर जोर दिया है। हाल ही में विधायक यादवेन्द्र सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया मंत्री संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी भारत सरकार, नई दिल्ली को पत्र लिखकर जिला मुख्यालय टीकमगढ़ मप्र की पुरानी टेहरी बस्ती में संचालित उप डाकघर बंद या स्थानांतरित न किये जाने की मांग की है। श्री सिंह ने पत्र में कहा है कि उपरोक्त विषयान्तर्गत आग्रह है कि जिला मुख्यालय टीकमगढ, मप्र की पुरानी टेहरी बस्ती में संचालित उप डाकघर विगत 20 वर्षों से अधिक समय से डाक विभाग कार्य हेतु संचालित है। बस्ती के आस-पास लगभग 5 हजार से अधिक निवासरत आबादी द्वारा विभाग की संचालित अनेकों योजनाओं जैसे सुकन्या समृद्धि योजना, लाड़ली बहना योजना, विधवा, विकलांग, वृद्धावस्था पेंशन योजनाओं के साथ-साथ बचत खाते एवं नजदीकी स्थित पीजी कॉलेज के समस्त छात्र-छात्राओं द्वारा सुविधाजनक रूप से इस उप डाकघर में कार्य करवाया जाता है। स्थानीय सैकड़ों नागरिकों ने आवेदन देकर निवेदन किया है कि यदि उक्त डाकघर बंद या स्थानांतरित किया जाता है, तो स्थानीय नागरिक जो कि शारीरिक मानसिक रूप से विकलांग, विधवा, गरीब महिलाएं उम्र दराज व्यक्ति को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। विधायक श्री सिंह ने श्री सिंधिया को पत्र भेजकर कहा है कि अत: आपसे विनम्र आग्रह है कि स्थानीय जनभावना को दृष्टिगत रखते हुए जिला मुख्यालय टीकमगढ़ मप्र की पुरानी टेहरी वस्ती में संचालित उप डाकघर बंद या स्थानांतरित न किये जाने हेतु आदेशित करने का कष्ट करें।








