Home डेली न्यूज़ 12 किलो अवैध गांजा के साथ पकड़ा गया तस्कर


12 किलो अवैध गांजा के साथ पकड़ा गया तस्कर

40
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिविल लाइन पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने झांसी-खजुराहो फोरलेन हाईवे पर 12 किलोग्राम से अधिक अवैध गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, साथ ही तस्करी में प्रयुक्त टाटा सफारी कार को भी जप्त किया गया है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि झांसी-खजुराहो फोरलेन हाईवे पर गांजा तस्करी हो रही है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गठेवरा तिराहा के पास पन्ना की ओर से आ रही टाटा सफारी कार को रोका। तलाशी के दौरान वाहन की डिग्गी में टेप से बंद पैकेटों में 12 किलोग्राम से अधिक अवैध गांजा बरामद हुआ। वाहन और गांजा की कुल कीमत करीब 15 लाख रुपये है, जिसे जप्त कर लिया गया है। प्रकरण के आरोपी अशोक पुत्र बाबूराम तिवारी, निवासी बालाजी नगर शिवदयाल कॉलोनी दतिया को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है, साथ ही मामले विवेचना जारी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here