Home डेली न्यूज़ 21 घंटे में लापता दोनों नाबालिग बच्चे सकुशल लौटे घर

21 घंटे में लापता दोनों नाबालिग बच्चे सकुशल लौटे घर

49
0
Jeevan Ayurveda

हरपालपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरसेड़ से गुरुवार दोपहर लगभग 1 बजे दो नाबालिग बच्चे, दिव्यांश सोनी और जयदीप उर्फ गोपाल सोनी (उम्र लगभग 14 वर्ष) अपनी-अपनी साइकिल से घर से निकले थे। देर रात तक जब दोनों घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की सूचना दी। इसके बाद परिजन और ग्रामीण रातभर बच्चों की तलाश में जुटे रहे।
शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे हरपालपुर में गांव के एक व्यक्ति ने दोनों बच्चों को बिना साइकिल के देखा। उसने तुरंत बच्चों को रोका और उनके परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चों को अपने साथ सकुशल घर लेकर आए।
बच्चों की घर वापसी से परिवार और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। बच्चों को देखकर माता-पिता और रिश्तेदारों की आंखें नम हो गईं। वहीं, गांव वालों ने भी बच्चों की सलामती के लिए ईश्वर का धन्यवाद किया।
सूत्रों के अनुसार, बच्चे काफी थके और भूखे नजर आ रहे थे। उन्हें फिलहाल हल्का आहार देकर आराम करने दिया गया है। घर पर भीड़ और तनावपूर्ण माहौल के कारण बच्चे अभी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं।
बच्चों का अचानक इस तरह घर से लापता हो जाना एक गंभीर विषय है और यह मामला जांच का विषय बना हुआ है। पुलिस द्वारा मामले की पड़ताल की जा रही है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here