Home डेली न्यूज़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय हुआ हादसा, युवक की मौत

रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय हुआ हादसा, युवक की मौत

35
0
Jeevan Ayurveda



छतरपुर। छतरपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार रात एक दर्दनाक हादसे ने एक परिवार को झकझोर कर रख दिया। दरअसल यहां चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में बिजावर थाना क्षेत्र के बक्सोई गांव के एक व्यक्ति की जान चली गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बक्सोई निवासी शिव लाल अहिरवार (45 वर्ष) बुधवार रात करीब 10:30 से 11:00 बजे के बीच छतरपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के धीमे होने पर वह उतरने की कोशिश करने लगे। इस दौरान उनका संतुलन बिगड़ा, और वह ट्रेन के नीचे आ गए। गंभीर रूप से घायल शिव लाल को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी हालत नाजुक थी। गुरुवार सुबह 11 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के भाई खरगा अहिरवार ने बताया, शिव लाल उत्तरप्रदेश के नैनी अपने समधी के साथ इलाज कराने गए थे। यहां से अपने घर लौटने के दौरान यह हादसा हो गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here