बक्सवाहा। क्षेत्र के सुनवाहा गांव में शनिवार रात को 16 वर्षीय किशोर दीपेश लोधी की सर्पदंश से मौत हो गई। बताया गया है कि दीपेश लोधी पिता रव्वी लोधी अपने घर में सो रहा था, तभी एक जहरीले सांप ने उसे डस लिया। परिजनों ने तुरंत उसे बक्सवाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए दमोह जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों का कहना है कि रेफर करने के बाद एम्बुलेंस आने में 10 से 15 मिनट की देरी हुई। इस बीच दीपेश की हालत बिगड़ गई, और रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।









