महाराजपुर। आर्य समाज महाराजपुर द्वारा आयोजित आर्य वीरांगना चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास शिविर का शुभारंभ रविवार को प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुआ। शिविर में 70 वीरांगनाओं के रजिस्ट्रेशन हो चुके है। शिविर में दिल्ली से आए प्रधान शिक्षिका श्रीमती अभिलाषा आर्य एवं अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता सत्यम आर्य द्वारा प्रथम दिवस बालिकाओं को एवं आए हुए आगंतुक्कृतियों को शिविर की व्यवस्था के बारे में एवं शिविर की दिनचर्या के बारे में अवगत कराया। प्रथम दिवस आचार्य सत्यम आर्य ने बालिकाओं को योग एवं ज्ञान की शिक्षा दी एवं म्यूजिक की धुन पर अभ्यास कराया। बच्चियों से जब पूछा गया कि शिविर में आकर कि उन्हें कैसा लगा यहां की व्यवस्थाएं कैसी हैं तो बच्चियों ने बताया कि वे इस शहर में आकर के बहुत खुश हैं यहां पौष्टिक आहार उनको प्रदान किया जा रहा है तथा एक निश्चित अनुशासन में रहकर के शिविर में जीवन उपयोगी चीज सीख रही हैं। आर्य समाज के प्रधान उमेश कुमार आर्य ने बताया कि यह शिविर पूर्णत: आवासीय है। शिविर में बालिकाओं को मंच संचालन की क्रियाएं लीडरशिप की क्वालिटी आत्मरक्षा के गुण एवं चारित्रिक उन्नति के लिए अच्छी-अच्छी चीजे सीखने को मिलेंगी। 13 जून को शाम 04 बजे से बच्चियों का नगर में पथ संचलन होगा जिसमें शिविर में सिखाई गई कलाओं का प्रदर्शन इन बच्चियों के द्वारा किया जाएगा। शिविर का समापन 14 जून को सांय काल 4 बजे आयोजित होगा।









