Home डेली न्यूज़ नपा द्वारा संचालित थ्रीआर सेंटर पर जमा करें अनुपयोगी सामान, ताकि जरूरतमंदों...

नपा द्वारा संचालित थ्रीआर सेंटर पर जमा करें अनुपयोगी सामान, ताकि जरूरतमंदों को मिलेगा लाभ

37
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया एवं सीएमओ माधुरी शर्मा के निर्देशन में स्वच्छ भारत हरित भारत अभियान के अंतर्गत थ्री आर सेंटर का प्रचार प्रसार आर आर आर सामग्री संग्रहण वाहन से कराया गया एवं वार्ड में नागरिकों के घरों से जाकर प्लास्टिक, अनुपयोगी सामग्री जमा कराई गई एवं सभी को जानकारी दी गई। जो भी घरों से निकलने वाला अनुपयोगी सामान जो की किसी दूसरे व्यक्ति के काम आ सके जैसे कपड़े, जूते, चप्पल, खिलोने, किताब कॉपी और बर्तन आदि सामग्री को नगर पालिका के आर आर आर वाहन एवं केन्द्र दीनदयाल रसोई मेला ग्राउंड नगर पालिका के पास, ऑडिटोरियम किशोर सागर तालाब के पास, कचरा प्रसंस्करण केंद्र वार्ड न 17, एप्पल पब्लिक स्कूल चौबे कॉलोनी और एंजेल पब्लिक स्कूल एंजेल कॉलोनी सागर रोड छतरपुर पर जमा कराए ताकि जरूरतमंद व्यक्ति वहां से प्राप्त कर सके।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here