Home डेली न्यूज़ नशे पर लगाम कसने पुलिस को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

नशे पर लगाम कसने पुलिस को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

51
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो गृह मंत्रालय मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार पुलिस उप महानिरीक्षक छतरपुर ललित शाक्यवार की अध्यक्षता में पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल में स्वापक औषधि एवं मन प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) के तहत कार्यवाही हेतु रेंज स्तरीय एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन हुआ।
प्रशिक्षण में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता, जिला अभियोजन अधिकारी प्रवेश अहिरवार, स्वापक नियंत्रण व्यूरो भोपाल से ट्रेनर निरीक्षक विवेकानंद एवं उप निरीक्षक अमन पचौरी, जिला न्यायालय से शासकीय अधिवक्ता अरुण देव खरे एवं आनंद अग्रवाल उपस्थित हुए। छतरपुर रेंज के जिलों छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी से उप निरीक्षक से लेकर उप पुलिस अधीक्षक स्तर के 120 से अधिक प्रशिक्षणार्थी सम्मिलित हुए।
डीआईजी छतरपुर रेंज द्वारा उपस्थित अनुसंधान अधिकारियों को नशा मुक्ति अभियान के तहत नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक जागरूकता अभियान हेतु निर्देशित किया गया। नवयुवक नशे से दूर रहें, वाहनों की नियमित चेकिंग करते रहें। अवैध मादक पदार्थ के उत्पादन, संग्रह, विक्रय, तस्करी के विरुद्ध अधिक से अधिक कार्यवाही हेतु निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक छतरपुर द्वारा नशे से होने वाले दुष्प्रभाव बताए गए, प्रावधानों की जानकारी दी गई।
स्वापक नियंत्रण ब्यूरो भोपाल से आए प्रशिक्षकों द्वारा अवैध मादक पदार्थों एवं ड्रग्स के प्रकार बताए गए। नारकोटिक, साइकॉट्रॉपिक, सेमी सिंथेटिक जैसे गांजा, अफीम, कोकीन, स्मैक, ब्राउन शुगर इत्यादि नींद, उत्तेजना एवं अलग ही दुनिया में प्रभावी करने वाले मादक पदार्थों के लक्षण, कैसे जांच करें इत्यादि के संबंध में बताया गया। तलाशी एवं अनुसंधान के दौरान कार्यवाही, शीघ्र नष्टीकरण कार्यवाही के संबंध में भी बताया गया।
प्रावधानों के अनुच्छेदों के बारे में, केस स्टडी तथा संबंधित विशेष प्रकरण के निर्णय के संबंध में जानकारी देते हुए एनडीपीएस प्रकरणों में आने वाली समस्याओं के निराकरण संबंधी प्रशिक्षण हुआ। प्रशिक्षण उपरांत रेंज स्तरीय एकदिवसीय कार्यक्रम का समापन हुआ।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here