Home डेली न्यूज़ डॉ. अंबेडकर प्रतिमा स्थापना मामले को लेकर भीम आर्मी में आक्रोश

डॉ. अंबेडकर प्रतिमा स्थापना मामले को लेकर भीम आर्मी में आक्रोश

53
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। भीम आर्मी की छतरपुर इकाई ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की ग्वालियर खंडपीठ में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना को लेकर चल रहे विवाद पर आक्रोश जताते हुए गुरुवार को जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। भीम आर्मी के पूर्व संभाग अध्यक्ष जीतेंद्र भारती ने बताया कि ग्वालियर न्यायालय परिसर में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किए जाने का विरोध और मारपीट करने वाले अधिवक्ताओं से पूरा भारतवर्ष आहत है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। संगठन ने ज्ञापन के माध्यम से बाबा साहेब की प्रतिमा ग्वालियर खंडपीठ में ससम्मान स्थापित कराने की भी मांग की है। जीतेंद्र ने कहा कि कुछ अधिवक्ताओं ने न केवल प्रतिमा स्थापना का विरोध किया, बल्कि भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट भी की, जो संविधान निर्माता के सम्मान के खिलाफ है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here