Home डेली न्यूज़ आम तोडऩे के विवाद में सगे भाइयों के परिवारों में खूनी संघर्ष

आम तोडऩे के विवाद में सगे भाइयों के परिवारों में खूनी संघर्ष

72
0
Jeevan Ayurveda


चंदला। थाना क्षेत्र के ग्राम बंजारी में पैतृक जमीन पर लगे आम के पेड़ को लेकर दो सगे भाइयों के परिवारों के बीच विवाद ने शुक्रवार सुबह खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस झड़प में एक पक्ष से पांच और दूसरे पक्ष से दो लोग घायल हुए हैं। एक पक्ष ने चंदला पुलिस पर एफआईआर दर्ज न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक एसपी कार्यालय में शिकायती आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
बंजारी निवासी नरेंद्र अवस्थी ने बताया कि उनके और उनके बड़े भाई के बीच पैतृक जमीन पर लगे आम के पेड़ को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। नरेंद्र का कहना है कि पेड़ में उनका भी हिस्सा है। बड़े भाई ने अपने हिस्से से अधिक आम पहले ही तोड़ लिए। इसके बावजूद, जब नरेंद्र के बच्चों ने पेड़ से आम तोड़े, तो बड़े भाई के परिवार ने अनर्गल बातें कहीं, जिससे तनाव बढ़ गया। दो-तीन दिनों से दोनों पक्षों के बीच कहासुनी चल रही थी। इसकी जानकारी चंदला थाना पुलिस को दी गई थी, जिसने मौके पर पहुंचकर सुलह करा दी थी। शुक्रवार सुबह विवाद फिर भड़क उठा। नरेंद्र ने आरोप लगाया कि बड़े भाई के परिवार के महेश, भईयन, सूरज प्रसाद, पार्वती, मोहन, शिब्बू और ठुल्ला ने उन पर और उनके परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर 100 डायल पुलिस मौके पर पहुंची। पायलट धर्मेंद्र तिवारी और आरक्षक रामनरेश राजपूत ने घायलों को 100 डायल की गाड़ी से चंदला स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। नरेंद्र ने बताया कि वे चंदला थाने गए, लेकिन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की और कहा कि पहले एमएलसी कराएं। यदि जांच में चोटें पाई गईं, तभी रिपोर्ट दर्ज होगी। इससे नाराज नरेंद्र ने दोपहर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here