
इस मामले में आगरा से महोबा जाने वाली पीतांबरा बस क्रमांक एमपी 07 पी 1191 के कंडक्टर पवन ने भी अहम जानकारी दी है। उसने मीडिया से बात करते हुए बताया कि लड़की ग्वालियर से एक युवक के साथ बस में सवार हुई थी। युवक झांसी में उतर गया, जबकि छात्रा बस में बैठी रही। मऊरानीपुर पहुंचने से पहले छात्रा ने बस में सवार एक महिला के फोन से परिजनों को कॉल किया, जिसके बाद पुलिस ने उसे बस से उतार लिया था। कंडक्टर द्वारा दी गई इस जानकारी से मामला और भी पेचीदा हो गया है, हालांकि संपूर्ण घटनाक्रम आरोपियों के पकड़े जाने के बाद स्पष्ट होने की संभावना है।








