Home डेली न्यूज़ मजदूर की बेटी ने 94 फीसदी अंक लाकर बढ़ाया मान

मजदूर की बेटी ने 94 फीसदी अंक लाकर बढ़ाया मान

59
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम श्रेणी प्राप्त करने वाली मजदूर की बेटी गुडिय़ा सेन का समाजसेवियों ने उनके घर जाकर सम्मान किया। सिंचाई कॉलोनी निवासी मुकेश सेन की बेटी गुडिय़ा ने मेहनत और लगन से 470 अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।  
पार्षद प्रतिनिधि दिनेश तिवारी ने बताया, गुडिय़ा सेन ने कठिन परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी। वह स्कूल पैदल आती-जाती थी और अपनी पढ़ाई में पूरी मेहनत करती थी। आज हमने उनके घर पहुंचकर फूलमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका सम्मान किया। हम उनकी आगे की पढ़ाई में हर संभव मदद करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि इससे पहले भी उनकी टीम ने बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक लाने वाले छात्रों को सम्मानित किया है। सम्मान समारोह में समाजसेवी गोलू नायक, मयंक परिहार, प्रेम चौरसिया और गगन सक्सेना मौजूद रहे। गुडिय़ा के इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में गर्व की भावना जगाई है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here