Home डेली न्यूज़ एयरटेल पेमेंट बैंक के कैंपस प्लेसमेंट में दो दर्जन छात्रों का चयन

एयरटेल पेमेंट बैंक के कैंपस प्लेसमेंट में दो दर्जन छात्रों का चयन

35
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। श्री कृष्णा विश्वविद्यालय में एयरटेल पेमेंट बैंक द्वारा आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 25 छात्रों का चयन हुआ। इस आयोजन में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों से लगभग 70 छात्रों ने हिस्सा लिया। विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने मुख्य अतिथियों, एयरटेल पेमेंट बैंक के जनरल मैनेजर सौरभ चड्ढा, एरिया मैनेजर नीरज दुबे और रूरल बैंकिंग मैनेजर सरफराज अहमद का पुष्पगुच्छ एवं विश्वविद्यालय का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। साक्षात्कार समिति ने चयन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों के माध्यम से छात्रों का मूल्यांकन किया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इस तरह के प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई। प्लेसमेंट समन्वयक चेल्सी सोनी और धीरेंद्र भारती द्वारा आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। यह ड्राइव छात्रों के करियर निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here