
छतरपुर। जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत विभिन्न कार्य किए जा रहे है। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में एसडीएम राकेश शुक्ला द्वारा जनपद लवकुशनगर अंतर्गत जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विभिन्न कार्यों का निरीक्षण एवं समीक्षा की गई। जिसमें सार्वजनिक परकुलेशन तालाब एवं हितग्राही मूलक कार्यों का मौके पर निरीक्षण किया गया। ग्राम पंचायत देवनगर में परकुलेशन खेत तालाब का निर्माण और सार्वजनिक तालाबों का भी जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इस दौरान जनपद सीईओ हरीश केशरवानी, तहसीलदार अनिल श्रीवास्तव एवं सुप्रिया बागरी तथा ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान मौका स्थल पर मजदूरों से चर्चा की गई। साथ ही तालाब के उपयोग और उसके लाभ के बारे में भी बताया गया। इस दौरान प्रगतिरत परकुलेशन तालाब में 46 मजदूर मौके पर पाए गए तथा सभी के द्वारा संतोष व्यक्त किया गया। यह कार्य पर्यावरण, रोजगार और किसानों के लिए बेहतर परिणाम दायक है।








