Home डेली न्यूज़ जमीन विवाद के चलते बड़े भाई और भतीजों ने की मारपीट

जमीन विवाद के चलते बड़े भाई और भतीजों ने की मारपीट

60
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बंदरगढ़ में जमीन विवाद के चलते एक परिवार में हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। बताया गया है कि बड़े भाई और उसके बेटों ने छोटे भाई और उसकी पत्नी के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीडि़त हल्केराम अहिरवार ने बताया कि वह बड़े शहरों में मजदूरी करता है और हाल ही में अपने गांव लौटा था। बीती शाम जमीन विवाद को लेकर उसके बड़े भाई छिद्दू अहिरवार और उसके बेटों ने हल्केराम और उसकी पत्नी पाना बाई पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घायल दंपति को पहले राजनगर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें छतरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं राजनगर थाना पुलिस ने मारपीट की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here