
श्री शाक्यवार ने बताया कि पुलिस कर्मियों की समस्याओं के निराकरण हेतु पुलिस सम्मेलन कार्यक्रम भी हुआ, जिसमें पुलिसकर्मियों ने अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए। आवास एवं अन्य समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित को निर्देशित किया। जिला मुख्यालय के साथ-साथ अनुभाग एवं थाना स्तर पर पुलिस सम्मेलन आयोजित करने हेतु निर्देश दिए। समस्याओं को लेकर तनाव में ना रहे, उच्च अधिकारी एवं पुलिस साथी से साझा करें, समस्याओं का हल संभव है। स्वयं का एवं परिवार का ख्याल रखें, नैतिकता एवं खुशी से रहें।
वहीं वार्षिक अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस उपमहानिरीक्षक ललित शाक्यवार द्वारा छतरपुर जिले के समस्त थानों के अपराधों की समीक्षा की गई। लंबित गंभीर अपराधों, शिकायतों के त्वरित निकाल हेतु निर्देश दिए गए। थाने में आगंतुकों एवं शिकायतकर्ता से सकारात्मक व्यवहार के निर्देश डीआईजी ने थाना-चौकी प्रभारियों को दिए। उन्होंने कहा कि एप्लीकेशन में फीडिंग, वीसीएनबी, हिस्ट्रीशीट चेकिंग नियमित, बीट प्रभारी एवं बीट आरक्षक द्वारा बीट से क्षेत्र में होने वाली गतिविधियां, संदिग्ध, अपरिचित व्यक्ति के भ्रमण संबंधी सूचना संकलित कर अवगत करायें।








