
ईशानगर। क्षेत्र के दिदौल गांव में चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन कथा व्यास ने श्रीकृष्ण-रुक्मणि के विवाह की कथा सुनाई, वहीं सुंदर झांकियों की प्रस्तुति भी हुई। कथा व्यास आचार्य अटल कृष्ण शास्त्री ने नंद बाबा व गोपों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के प्रभाव की चर्चा, व्रज यात्रा, श्रीकृष्ण व बलराम का मथुरा गमन, कंस चाणुर, मुष्टिका का वध, भगवान श्रीकृष्ण का गुरुकुल में प्रवेश, अमर गीत, जरासंध से युद्ध, द्वारका पुरी का निर्माण की कथा का वर्णन भी किया। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।









