Home डेली न्यूज़ खड़ी फसल में लगी आग, किसानों का भारी नुकसान

खड़ी फसल में लगी आग, किसानों का भारी नुकसान

29
0
Jeevan Ayurveda

घुवारा। घुवारा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दलीपुर के सेकनी हार में खड़ी फसल में अचानक आग लग जाने से करीब 6 से 8 एकड़ में गेहूं की फसल जल कर राख हो गई है जिसमे 4 किसानों का भारी नुकसान हो गया है। आग इतनी तेज भड़की कि देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग ने चार किसानों की गेहूं की फसल को चपेट में लिया है। की आग ने 4 किसानों के खेत अपनी चपेट में ले लिया। बमुश्किल आग पर काबू पाया गया।ग्राम पंचायत बमनोरा के पूर्व सरपंच अरविंद जैन ने बताया है कि मुझे सूचना मिली कि अपने आस पास कही आग लगी है। मैने अपनी छत पर चढ़कर देखा तो गांव के नजदीक भारी धुंआ दिखाई दिया। मैंने अपने निजी वाहन से मौके ओर जाकर देखा कि आग बहुत तेजी से बढ़ रही है। तत्काल नजदीकी ग्रामीणों को सूचना दी साथ ही मौके पर करीब चार से पांच लोगों की मदद से आग पर बड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। फ़ायर विग्रेड मशीन भी घुवारा से करीब एक घण्टा की देरी से आई थी।इसी सूचना पर भाजपा मंडल अध्यक्ष घुवारा लखन फौजदार मौके पर पहुचे और पीडि़त किसान बबलू लोधी, बन्दू लोधी, हरिराम खंगार, मनप्यारे खंगार की फसल में आग से भारी नुकसान देखकर तत्काल तहसीलदार घुवारा से दूरभाष पर संपर्क कर उन्हें उचित मुआवजा दिलाने की बात कही। क्षेत्रीय सांसद राहुल लोधी ने फोन से संपर्क राजस्व अमले को सर्वे कर पीडि़त किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए कहा।स्थानीय किसानों ने आरोप लगाया है कि हल्का पटवारी मौके पर करीब 3 घन्टे बाद पहुंची जबकि तहसीलदार घुवारा उनके पहले पहुंच गए थे। ग्रामीणों ने कहा कि हल्का पटवारी रोशनी असाटी बड़ामलहरा की है जो हल्का में प्रतिदिन नही आती है जिससे किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here