
छतरपुर। होली की सुबह बमीठा थाना क्षेत्र में चार पहिया वाहन पलट जाने से उसमें सवार पति-पत्नी और पुत्री की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर किया गया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्वालियर का रहने वाला सोलंकी परिवार होली के मौके पर ग्राम गढ़ा के धार्मिक स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कार क्रमांक एमपी 07 सीडी 6161 से जा रहा था तभी बमीठा थाना क्षेत्र में फोरलेन पर सुबह करीब साढ़े 4 बजे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में अमरीश सोलंकी, उसकी पत्नी गीता सोलंकी और पुत्री परी सोलंकी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विकास, नेहा और दिशा सालंकी गंभीर रूप से घायल हुई। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया, जबकि मृतकों के शव जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे गए।सड़क हादसे में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान हुई मौतबमीठा थाना क्षेत्र के घूरा ओवरब्रिज के पास 5 दिन पहले हुई सड़क दुर्घटना में 45 वर्षीय जगदीश पुत्र चंदन कुशवाहा गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। घायल अवस्था में जगदीश को जिला अस्पताल लाया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे झांसी रेफर किया। झांसी में भी जब उसकी हालत नहीं सुधरी तो परिजन उसे ग्वालियल ले गए थे, जहां शनिवार को जगदीश ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत के बाद परिजन शव लेकर वापिस छतरपुर आए जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को वापिस सौंपा गया। उक्त मामले में बमीठा पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।








