
छतरपुर। हिन्दू धर्म के प्रमुख त्यौहारों में से एक होली को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। विगत रोज देश के साथ-साथ समूचे जिले में भी होली की धूम मची रही। सुबह से ही लोग होली खेलते नजर आए। एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं गईं। वहीं अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल खजुराहो में विदेशी सैलानी होली के रंग में रंगे नजर आए। देशी गीतों पर विदेशी ठुमका लगाते दिख रहे थे।जानकारी के मुताबिक जिले के हर छोटे-बड़े गांव और कस्बों से लेकर नगर तक होली की धूम मची रही। लोगों ने अबीर-गुलाल के साथ-साथ रंग डालकर होली का पर्व मनाया। एक-दूसरे को जीवन में आनंद के साथ रहने की शुभकामनाएं दीं। होली के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में बुन्देली फागों के आयोजन की परंपरा है। नगडिय़ा की धुन पर उत्साही लोग नाचते दिखे। धार्मिक स्थलों में भी लोगों ने भगवान को अबीर-गुलाल समर्पित कर होली खेली।भाई-दूज आज, बहिनें तिलक कर भाई की लंबी उम्र की करेंगी प्रार्थनापूर्णिमा को होली जलाई जाती है और उसके एक-दिन बाद भाई-दूज का पर्व आता है। बहिनें इस दिन का इंतजार करती रहती हैं। भाई-बहिनों के यहां जाकर आज तिलक कराएंगे। परंपरागत तरीके से बहिनें भाई का तिलक कर उनके सुखी और समृद्ध जीवन तथा लंबी आयु की कामना करेंगी। भाई-दूज के दिन जेलों में भी टीका कराने हेतु विशेष व्यवस्था की जाती है।









