
छतरपुर। श्री कृष्णा विश्वविद्यालय में प्रेम व सौहार्द के त्यौहार होली की पूर्व संध्या पर होली मिलन समारोह हुआ जिसमें समस्त विभागों के प्राध्यापकगण व विद्यार्थीगण उपस्थित रहे। राधा कृष्ण का रूप धारण किए छात्राओं की झांकी आकर्षक रही। विद्यार्थियों ने होली के गीतों पर मनमोहक नृत्य कर त्यौहार का आनंद लिया..होली के पावन पर्व की बधाई देते हुए कुलाधिपति महोदय डॉ.बृजेन्द्र सिंह गौतम ने कहा कि असत्य, अत्याचार,अराजकता और अहंकार पर विजय के प्रतीक होलिका दहन की आप सभी को बहुत बहुत बधाई। आइए, आज के इस पावन पर्व पर हम सामाजिक बुराइयों का दहन कर जीवन में सौहार्द और समरसता के भाव को आत्मसात करने का संकल्प लें। रंगों का महापर्व होली की बधाई देते हुए विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ.अनिल धगट ने कहा कि खुशियों के रंगों से सजी यह होली आपके जीवन में आनंद, प्रेम और सफलता के नए रंग भरे। प्रभारी कुलसचिव डॉ. अमित जैन ने कहा कि रंगों का ये त्योहार आपके जीवन में खुशियाँ, प्रेम और नई ऊर्जा लेकर आए। सुख, समृद्धि और सौहार्द से भरी हो आपकी होली।








