Home डेली न्यूज़ भजन संध्या के नाम रही महाशिवरात्रि महोत्सव की दूसरी शाम

भजन संध्या के नाम रही महाशिवरात्रि महोत्सव की दूसरी शाम

39
0
Jeevan Ayurveda

खजुराहो। नगर में चल रहे महाशिवरात्रि महोत्सव के तहत आयोजित किए जा रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दूसरी शाम भजन संध्या के नाम रही, जिसमें जाने-माने भजन गायक खनिज देव चौहान ने अपनी टीम के साथ एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। खनिज की सुरीली आवाज में चलो चलिए बागेश्वर धाम, बागेश्वर गढ़ा के हनुमान आदि भजन सुनकर उपस्थित श्रोता खुद को नृत्य से नहीं रोक सके। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष अरुण कुमार अवस्थी और मुख्य नगर पालिका अधिकारी बसंत चतुर्वेदी ने किया। कार्यक्रम के दौरान मलखंभ प्रशिक्षण हेतु इन्द्रजीत दीक्षित, व्यापारी संघ के अध्यक्ष नरेश सोनी, खजुराहो वेडिंग के संचालक सौरभ अग्रवाल, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक गौतम, पुलिस-प्रशासन तथा मछुआ समिति के सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया7

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here