Home डेली न्यूज़ टीकमगढ़ में अफीम की खेती करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा-बैरवार...

टीकमगढ़ में अफीम की खेती करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा-बैरवार गांव में खेत में खड़ी मिली तीन लाख से अधिक कीमत की अफीम

222
0
Jeevan Ayurveda


टीकमगढ़। अब तक अफीम कारोबार की खबरों से फिलहाल टीकमगढ़ जिला चर्चाओं से बचा रहा है, लेकिन इन दो दिनों में टीकमगढ़ अफीम कारोबार को लेकर भी चर्चाओं में आ गया है। जतारा अनुभाग अंतर्गत फलफूल रहे अफीम के अवैध कारोबार ने आम नागरिकों को सख्ते में ला दिया है। यह कहना मुश्किल है कि अफीम कारोबारियों पर पुलिस पूरी तरह लगाम लगा चुकी है। लेकिन जतारा, चंदेरा सहित अन्य थानों की पुलिस ने जिस तरह से दो ठिकानों पर दविश देकर अफीम कारोबार को खुलासा किया है, वह निश्चित ही सराहनीय है। अब देखना है कि पुलिस इन पकड़े गए आरोपियों से क्या सुराग हासिल कर पाती है। लोगों में अफीम कारोबारियों के नामों को लेकर अभी भी जिज्ञासा बनी हुई है। क्या अफीम का कारोबार करने वाले और भी चेहरे हैं, जिनके नाम उजागर होना शेष है। बताया गया है कि पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में टीकमगढ़ पुलिस द्वारा जारी नशे के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है। एसडीओपी जतारा के नेतृत्व में थाना जतारा अंतर्गत ग्राम बैरवार में अफ़ीम की खेती करने वाले आरोपी को पकड़ा गया है। इसके साथ ही पुलिस ने अफीम की फ सल में अफ ीम के पौधे कुल 66 किलो 200 ग्राम कीमती 3 लाख 31 हजार रूपए के जप्त किए हैं। मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश मोहन यादव एवं पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के द्वारा अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन एवं विक्रय पर प्रतिबंध लगाने हेतु निर्देशित किया गया है । पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा निरंतर सभी थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन एवं विक्रय पर प्रतिबंध लगाने सहित संलिप्त आरोपियों पर सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया जा रहा है । बताया गया है कि पुलिस अधीक्षक को 08 मार्च 2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना जतारा अंतर्गत ग्राम बैरवार में बड़ी मात्रा में अफीम की खेती की जा रही है, जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम के नेतृत्व में 04 थानों की पुलिस टीमें उक्त स्थान की सर्चिंग हेतु गठित की गई, पुलिस टीमों द्वारा सूचना अनुसार ग्राम वैरवार में बताए स्थान खीरकाऊ वाला खेत ग्राम बैरवार में तस्दीक की गई, जहाँ पर अफीम की खेती की जा रही थी । उक्त सूचना सही पाए जाने पर घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया पुलिस टीमों द्वारा मौक़े पर आवश्यक कार्यवाही की गई ।
पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई-
पुलिस टीमों द्वारा अफ़ीम की खड़ी फसल को ग्रामीणों की सहायता से खेत से एकत्र करवाया गया। एकत्र अफीम के पेड़ो का विशेषज्ञ से परीक्षण एवं वजन करवाया गया, जिसमें अफीम के पौधों का वजन कुल 66 किलो 200 ग्राम कीमती लगभग 3 लाख 31 हजार रूपए है, जिसकी विधिवत जप्ती कर उक्त अफीम की खेती करने वाले आरोपी पर्वत उर्फ लक्ष्मण रैकवार उम्र 55 निवासी ग्राम बैरवार थाना जतारा के विरुद्ध थाना जतारा में अपराध क्रमांक 50/2025 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर मामला विवेचना में लिया गया है ।
इनकी रही सराहनीय भूमिका-
अवैध कारोबारियों की धरपकड़ करने का सिलसिला जारी बना हुआ है। जतारा अनुभाग में अवैध रूप से अफीम का कारोबार किए जाने की जानकारी मिलते ही पुलिस द्वारा दविश दी जाने लगी है। आज यहां ग्राम बैरवार में हुई कार्रवाई में एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम, उनि एनएस ठाकुर थाना प्रभारी जतारा, उप निरीक्षक रघुराज सिंह, सउनि राजेन्द्र सिंह यादव, प्रधान आरक्षक अमर चन्द्र अहिरवार, नरेन्द्र लोधी, बृजकिशोर वर्मा, शिव शरण त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक चालक पुष्पेन्द्र शर्मा, आरक्षक राजीव, शिव दयाल, राहुल सोलंकी, मनोज, राघवेन्द्र रावत, जितेन्द्र पटेल, वीरेन्द्र यादव, संतोष अहिरवार, संगम नायक, सूरज राजपूत, रूपेश दीक्षित, संजय पाठक, संजीत सिंह, प्रवेन्द्र यादव, महिला आरक्षक शालिनी लखेरा, राधिका साहू, सोनम यादव, सुनीता बाखला, प्रान्जुल गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here