Home डेली न्यूज़ शिक्षिकाओं ने निकाली साईकिल रैली

शिक्षिकाओं ने निकाली साईकिल रैली

44
0
Jeevan Ayurveda

जिला मुख्यालय के देरी रोड पर स्थित महर्षि विद्या मंदिर की शिक्षिकाओं ने विश्व महिला दिवस पर स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए साईकिल रैली निकाली। शहर के छत्रसाल चौक से शुरु हुई रैली महल रोड, चौक बाजार, बस स्टैंड होते हुए पुन: छत्रसाल चौक पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में शामिल इंदु सिंह ने कहा कि महिलाओं को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढऩा चाहिए। वहीं विजेता राणा ने कहा कि आज की महिलाएं पुरुषों के साथ खेत से लेकर सरहद तक सशक्त रूप में खड़ी हैं, उन्होंने महिलाओं से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने का आवाहन भी किया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here