Home डेली न्यूज़ टीकमगढ़ में विधायक यादवेन्द्र सिंह का जन्म दिन मनाया, आतिशबाजी और पटाखों...

टीकमगढ़ में विधायक यादवेन्द्र सिंह का जन्म दिन मनाया, आतिशबाजी और पटाखों की रही गूंज पत्रकारों और समाजसेवियों का किया सम्मान, मिष्ठान वितरित किया

20
0
Jeevan Ayurveda



टीकमगढ़। जग्गू भैया जिंदाबाद का उद्घोष और जोरदार नारेबाजी का नजारा। पुष्पों की वर्षा और आतिशबाजी के बीच कांग्रेस जिला महामंत्री द्वारा कटरा बाजार में मनाया गया विधायक यादवेंद्र सिंह का जन्म दिन। मुकुट पहनाकर उन्होंने जहां विधायक यादवेन्द्र सिंह का सम्मान किया। वहीं साल-श्रीफल भेंट किया गया। श्री रैकवार ने कहा कि विधायक यादवेन्द्र सिंह का जन्म दिन कटरा बाजार में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मिष्ठान वितरित किया गया और माजूद अतिथियों का स्वागत किया गया। विधायक श्री सिंह द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों, समाजसेवियों एवं अनेक नागरिकों का भी सम्मान कराया गया। श्री रैकवार ने बताया कि यह खुशी का अवसर रहा, जब अनेक गरीब परिवारों एवं साथियों के बीच आकर श्री सिंह ने अपना जन्म दिन मनाया। रैकवार समाज के सैकड़़ों लोगों ने भी उन्हें बधाईयां दीं। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य संगठनों के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे, जिन्होंने विधायक श्री सिंह का बधाईयां दीं। कटरा बाजार के दुकानदारों ने दादा यादवेन्द्र सिंह को अपने बीच पाकर खुशी जाहिर की। कांग्रेस जिला महामंत्री लक्ष्मण रैकवार द्वारा पोस्टर और बेनरों से कटरा बाजार की शानदार सजावट की गई। यहां घंटों पटाखे और आतिशबाजी चलती रही। श्री रैकवार ने बताया कि विधायक दादा यादवेन्द्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें जो सम्मान दिया, वह इसके लिए अपना आभार व्यक्त करते हैं। इस दौरान सूर्य प्रकाश मिश्रा, अब्दुल गफ्फार नपाध्यक्ष , गौरव शर्मा, इसराईल, भरत सोनी, मनीराम कठैल, अख्तर शेरा सहित अनेक नगरवासी मौजूद रहे। बताया गया है कि इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी कार्यक्रम आयोजित किये गए। मुख्य आयोजन अनंतपुरा में आयोजित किया गया, जहां सुंदरकांड पाठ के साथ ही प्रसाद वितरित किया गया। यहां जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा सिंह उनके पति विधायक यादवेन्द्र सिंह को उपस्थित सैकड़ों नागरिकों ने बधाईयां दीं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here