Home डेली न्यूज़ 10 लाख की लागत से बनें दर्शक दीर्घा का किया विधायक ने...

10 लाख की लागत से बनें दर्शक दीर्घा का किया विधायक ने लोकार्पण देवरदा क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन मुख्य अतिथि रही विधायक गौर

24
0
Jeevan Ayurveda


बल्देवगढ़ । सौरभ खरे। बल्देवगढ़ ब्लॉक के ग्राम देवरदा में स्वर्गीय सोनू यादव की स्मृति में 10 लाख की लागत से दर्शक दीर्घा बनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता टीकमगढ़ विधायक यादवेंद्र सिंह ने की, वहीं लोकार्पण खरगापुर विधायक चंदा- सुरेंद्र सिंह गौर ने किया । बताया गया है कि ग्राम देवरदा में स्वर्गीय दशरथ सिंह जू देव एवं स्वर्गीय सोनू यादव की स्मृति में टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का 22 वां आयोजन किया जा रहा था, जिसका बीते रोज समापन हुआ। समापन समारोह की मुख्य अतिथि खरगापुर विधायक चंदा- सुरेंद्र सिंह गौर एवं टीकमगढ़ विधायक दादा यादवेंद्र सिंह रहे। यहां टूर्नामेंट का फाइनल मैच सागर और छतरपुर के मध्य खेला गया। जिसमें सागर टीम ने 16 ओवर के मैच में 209 रन का लक्ष्य दिया। रनों का पीछा करते हुए छतरपुर टीम 11 ओवर में आल आउट हो गई और सागर ने 100 रन से यह मैच जीत लिया। इसी मौके पर चंदा- सुरेंद्र सिंह गौर ने कहा कि क्रिकेट एक लोकप्रिय खेल है, जिसमें 1 टीम जीतती है और 1 टीम हारती है, लेकिन हार से घबराना नहीं चाहिए। हार से सीखने की आवश्यकता होती है कि हमने गलती कहा की । वहीं ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों में जो खेल प्रतिभाएं छुपी होती हैं, उन्हें आगे आने का अवसर मिलता है। बच्चों में खेलों के प्रति रुचि पैदा होती है। जो प्रतिभाएं छिपी होती हैं ,वह सामने निकल कर आती हैं। इस तरह के आयोजनों से ही खिलाड़ी अच्छा खेलने का अभ्यास कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन करते हैं। उन्होंने कहा कि खेल के साथ शिक्षा भी जरूरी है। सभी बच्चे मन लगा कर पढ़े और आगे बढ़ें। उन्होंने बोला कि हमारे द्वारा विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने बोला कि अभी दर्शक दीर्घा दिया गया है और जो भी जनता को जरूरत होगी, वह कार्य भी आगे किया जाएगा। साथ ही उन्होंने सभी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। इस मौके पर टीकमगढ़ विधायक दादा यादवेंद्र सिंह , बल्देवगढ़ एसडीएम, भारती मिश्रा, सूर्य प्रकाश मिश्रा, सुरेंद्र यादव ,क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजक रविन्द्र सिंह ,पुष्पेंद्र सिंह ,दुष्यंत सिंह राजपूत, सोनू यादव ,अंकित कश्यप, आकाश तिवारी, पुष्पेंद्र यादव,मुन्ना मिश्रा,एवं हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here