
छतरपुर। जिलेवासियों की आस्था और भक्ति के केंद्र श्री कोड़ा धाम में वार्षिक महोत्सव के तहत चल रहे श्रीराम यज्ञ का भंडारे के साथ विराम हुआ। उक्त 9 दिवसीय आयोजन में श्रीराम कथा भी भक्तों को सुनाई गई। गुरुवार को विशाल भंडारे में 50 से 60 हजार लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। समापन सत्र में बुंदेली सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ मेले की भी प्रदर्शनी देखने को मिली। धाम कमेटी ने बताया कि यह कार्यक्रम ग्राम बाहरपुरा के ग्रामीणों के विशेष सहयोग से संपन्न हुआ है। संपूर्ण कार्यक्रम में धाम पर मौजूद भगवान हनुमान जी की बाल स्वरूप प्रतिमा चर्चा का विषय बनी रही।









