
2.0 के तहत वाटरशेड यात्रा अभियान 17 जनवरी को किया जा रहा है। अभियान में सम्मिलित होने के लिए ग्रामीणों को 16 जनवरी को पीले चावल वितरण करते हुए आमंत्रित किया गया है जनपद सीईओ भागीरथ तिवारी द्वारा बताया गया कि शासन के निर्देशानुसार जिला छतरपुर की जनपद पंचायत बकस्वाहा के अंतर्गत गौशाला परिसर ग्राम पंचायत तेईयामार में अभियान का आयोजन किया जा रहा है। उक्त अभियान में कार्यक्रम के अंतर्गत किए गए कार्यो का लोकार्पण तथा स्वीकृत कार्यो का भूमि पूजन कार्यक्रम किया जाना है। कार्यक्रम में जन समुदाय की भागीदारी बढाने के लिए परियोजना क्षेत्र के सभी ग्रामों से किया जाए तथा कार्यक्रम में चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता में उत्तीर्ण छात्र एवं छात्राओं एवं जल योद्धा को सम्मानित किया जाएगा।









